Home > Crime > साकची के बसंत सिनेमा के पास एक ज्वेलर्स शॉप से अंगूठी चोरी करने वाले आरोपी शेख सलमान को पुलिस ने चाईबासा हाता रोड से किया गिरफ्तार

साकची के बसंत सिनेमा के पास एक ज्वेलर्स शॉप से अंगूठी चोरी करने वाले आरोपी शेख सलमान को पुलिस ने चाईबासा हाता रोड से किया गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के बसंत सिनेमा के पास मंगलवार को ज्वेलर्स शॉप से अंगूठी चोरी करने वाले आरोपी शेख सलमान को पुलिस ने बुधवार को हाता चाईबासा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी शेख सलमान को ज्वेलर्स शॉप से गिरफ्तार किया था। उसके पास से अंगूठी भी बरामद हो गई थी। उसकी महिला मित्र फरजाना परवीन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन शेख सलमान थाने से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

इसे भी पढ़ें – साकची स्थित बसंत टॉकीज इलाके में राजेंद्र ज्वेलर्स में अंगूठी की चोरी, पुलिस ने आरोपी दंपति को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ + वीडियो

पुलिस ने हाता चाईबासा मार्ग से उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे साकची थाने ले गई है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं उसकी महिला मित्र फरजाना परवीन को पुलिस ने जेल भेज दिया है। फरजाना ने पुलिस को बताया कि वह कपाली की रहने वाली है। सलमान गोलमुरी मुस्लिम बस्ती का रहने वाला है। फरजाना का पति विदेश में है। वह इधर बीच शेख सलमान के संपर्क में आई थी और फिर दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

इसे भी पढ़ें – घाघीडीह स्थित बाल गृह में स्थापित होगा पुस्तकालय, जिला समाज कल्याण अधिकारी ने किया निरीक्षण

यह पुलिस जांच में पता चला है। गौरतलब है कि सलमान मंगलवार को महिला मित्र और एक किशोर के साथ बसंत राजेंद्र ज्वेलर्स गया था। वहीं से उसने अंगूठी चोरी की और बाहर निकल कर एक ऑटो चालक को दे दी थी। बाद में पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार कर ऑटो चालक के पास से अंगूठी बरामद कर ली थी। पुलिस ने सलमान के साथ ही उसकी महिला मित्र फरजाना को भी गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन शेख सलमान सुबह फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!