Home > Jamshedpur > साइकिल से 13709 किलोमीटर यात्रा करने के बाद ‘जागो झारखंड अभियान’ यात्रा पहुंची चांडिल, जगह-जगह किया गया स्वागत + वीडियो

साइकिल से 13709 किलोमीटर यात्रा करने के बाद ‘जागो झारखंड अभियान’ यात्रा पहुंची चांडिल, जगह-जगह किया गया स्वागत + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, सरायकेला : झारखंड की भाषा संस्कृति और पहचान को बचाने और इन्हें बढ़ावा देने के लिए धनबाद के बरवाड़ा के रहने वाले विकास कुमार महतो ने जागो झारखंड अभियान यात्रा शुरू की है। इस यात्रा के तहत विकास महतो अब तक 13709 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से कर चुके हैं।‌ वह बुधवार की देर रात चांडिल पहुंचे। चांडिल गोल चक्कर पर विकास कुमार महतो का भव्य स्वागत किया गया।

विकास महतो

यहां समाजसेवी युधिष्ठिर महतो के नेतृत्व में प्रशांत महतो, देवाशीष महतो, सीताराम महतो, मनीष, रंजीत महतो आदि ने विकास कुमार महतो का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें मिठाई पहुंचाई। कटिया गांव पहुंचकर विकास कुमार महतो ने धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यह यात्रा गम्हरिया प्रखंड के बलरामपुर पहुंची। यहां ग्राम प्रधान विनोद महतो के नेतृत्व में उनका स्वागत हुआ।

यह भी देखें – साकची के बसंत सिनेमा के पास एक ज्वेलर्स शॉप से अंगूठी चोरी करने वाले आरोपी शेख सलमान को पुलिस ने चाईबासा हाता रोड से किया गिरफ्तार

स्वागत करने वालों में विमल चंद्र महतो, कुचाई के दिलीप महतो, असीम महतो, विकास कुमार महतो आदि शामिल थे। इस मौके पर जागो झारखंड अभियान यात्रा शुरू करने वाले विकास कुमार महतो ने कहा कि झारखंड वासी साल 1730 से अपनी भाषा, संस्कृति और प्राचीन इतिहास को सुरक्षित रखने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड देश की जीडीपी का 44% योगदान करता है।

यह भी देखें –मानगो थाना पुलिस ने बैकुंठ नगर से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 52 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

इसके बावजूद झारखंड में गरीबी है। यह तो समस्या है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि गरीबी को दूर करने और युवाओं को रोजगार देने के लिए ठोस कदम उठाएं।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply