Home > Crime > सपा के अपराधी विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई की तलाश में तीन राज्यों में दबिश, नहीं हो सकी गिरफ्तारी

सपा के अपराधी विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई की तलाश में तीन राज्यों में दबिश, नहीं हो सकी गिरफ्तारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, कानपुर : सपा के अपराधी विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान सोलंकी की तलाश में पुलिस की टीम ने दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में छापामारी की है। लेकिन विधायक इरफान सोलंकी अब तक गिरफ्तार नहीं हो सका है। पुलिस को पता चला है कि इरफान सोलंकी मध्यप्रदेश में शरण लिए हुए हैं। पुलिस वहां भी छापामारी की रणनीति तैयार कर रही है। इरफान सोलंकी अशरफ अली के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कराने वाले और फरार होने में मदद करने वाली सपा नेत्री नूरी शौकत, उसके ड्राइवर अम्मार इलाही, इरफान के साले अनवर और अख्तर मंसूरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश कानपुर शीशामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी के ऊपर विधवा महिला के झोपड़ी में आगजनी समेत गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज

गौरतलब है कि इरफान सोलंकी ने जाजमऊ में एक मुस्लिम विधवा महिला की जमीन पर कब्जा करने के लिए आगजनी की। इस मामले में आगजनी करने, रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें – कानपुर: विधवा की जमीन पर अवैध कब्जा करने में जुटे विधायक इरफान सोलंकी के भाई, पुलिस भी पीड़ितों को जेल भेजने की दे रही धमकी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इरफान सोलंकी विदेश भागने की फिराक में है। इसे लेकर इमीग्रेशन विभाग को सचेत कर दिया गया है। पुलिस का मानना है कि इरफान सोलंकी अभी देश के अंदर ही है। किसी राज्य में छुपा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।