Home > Crime > आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अजवा माल में कई लोगों ने मिलकर कर दी दुकानदार और उनके भाइयों की पिटाई

आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अजवा माल में कई लोगों ने मिलकर कर दी दुकानदार और उनके भाइयों की पिटाई

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अजवा माल में सोमवार को कई लोगों ने दुकानदार इमरान और उसके दो भाइयों शकील अहमद और मोहम्मद नसीम की जमकर पिटाई कर दी। यह तीनों घायल हुए हैं। तीनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहम्मद नसीम ने बताया की अजवा माल में उनके भाई इमरान अहमद की दुकान है। इमरान का एक दुकान पर काम करने वाली महिला से कुछ विवाद हो गया था। दोनों के बीच बहस हो रही थी। तभी सामने के एक दुकानदार ने इमरान को 3 थप्पड़ जड़ दिए। इमरान ने फोन कर अपने भाइयों को बुलाया तो वहां और लोग जुट गए और इमरान अहमद, उसके भाई शकील अहमद और मोहम्मद नसीम को मारपीट कर घायल कर दिया है। बताते हैं कि दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें-कपाली के डांगोंडीह की किशोरी के साथ आजाद नगर के युवक ने किया रेप गिरफ्तार

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply