Home > Jamshedpur > गोलमुरी में बड़ी वारदात टली : हथियारों के साथ सात बदमाश गिरफ्तार+VDO

गोलमुरी में बड़ी वारदात टली : हथियारों के साथ सात बदमाश गिरफ्तार+VDO

 Jamshedpur (Jharkhand ) : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित शबीना कॉलोनी में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना (Golmuri Crime) को टाल दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में सात बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि 18 फरवरी को दोपहर करीब 3:10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शबीना कॉलोनी के मकान संख्या 1360 में कुछ अपराधी हथियारों के साथ किसी वारदात (Golmuri Crime) की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही नगर पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार चौधरी के निर्देश पर गोलमुरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मकान की घेराबंदी की। छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद सातों आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन सतर्क पुलिस बल ने सभी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो ई-सिगरेट, चार कारतूस, एक देशी पिस्टल, एक काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन, एक बेस बैट, लोहे का चापड़, जंग लगा भुजाली, एक चाकू और 22,500 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामद सभी सामान को जब्त कर लिया गया है।

इस संबंध में गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ जारी है।

इसे भी पढ़ें – ₹5.65 लाख में निसान ग्रेवाइट लॉन्च, ‘Bold India Resurgence’ से भारत में नई वापसी का संकेत

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित दहशत और किसी बड़ी वारदात को टाल दिया गया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply