Home > Jamshedpur > जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता केवल कृष्णा बाबू का निधन, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, 23 मार्च को दूसरी पाली में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे

जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता केवल कृष्णा बाबू का निधन, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, 23 मार्च को दूसरी पाली में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता केवल कृष्णा जी (केवल बाबू) (Jamshedpur Advocate News)का शुक्रवार की रात निधन हो गया। उनका निधन शुक्रवार को रात करीब 2 बजे टीएमएच अस्पताल में बीमारी के कारण हुआ। वे लगभग 75 वर्ष के थे और भुइयाडीह के निवासी थे। उनका एनरोलमेंट नंबर 144/1974 था।

केवल कृष्णा बाबू (Jamshedpur Advocate News) के निधन से अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार आज, 21 मार्च शनिवार को किया जाएगा।

उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन, संयुक्त सचिव विनीता सिंह एवं संजीव रंजन बरियार, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश भक्त, सह कोषाध्यक्ष पुष्पा कुमारी सहित कार्यकारिणी सदस्य अभय कुमार सिंह, आलोक सिंह और अन्य अधिवक्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में 27 मार्च को निकलेगी भव्य महिला शोभा यात्रा, आस्था के साथ सशक्तिकरण का संदेश+VDO

इसके अतिरिक्त अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, राजीव नयन ओझा, भारत कुमार प्रसाद समेत कई अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया। जिला बार संघ द्वारा निर्णय लिया गया है कि दिवंगत आत्मा के सम्मान में 23 मार्च 2026 (सोमवार) को द्वितीय पाली में सभी अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply