Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में 27 मार्च को निकलेगी भव्य महिला शोभा यात्रा, आस्था के साथ सशक्तिकरण का संदेश+VDO

जमशेदपुर में 27 मार्च को निकलेगी भव्य महिला शोभा यात्रा, आस्था के साथ सशक्तिकरण का संदेश+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में हर साल की तरह इस वर्ष भी धार्मिक आस्था और महिला सशक्तिकरण का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। श्री श्री राम जानकी हनुमान महिला अखाड़ा समिति के तत्वावधान में आगामी 27 मार्च को भव्य शोभा यात्रा (Jamshedpur Mahila Yatra) निकाली जाएगी। इसको लेकर आयोजकों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह शोभा यात्रा शहर के सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर से शुरू होगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में शामिल होंगी। यात्रा (Jamshedpur Mahila Yatra) का मुख्य उद्देश्य जहां धार्मिक आस्था का प्रदर्शन करना है, वहीं महिला सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश भी समाज तक पहुंचाना है।

इसे भी पढ़ें – झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: मतगणना शुरू, पहले दिन बरही और बोकारो के वोटों की गिनती

हर वर्ष आयोजित होने वाली इस शोभा यात्रा को लेकर इस बार भी विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा के दौरान भक्ति संगीत, आकर्षक झांकियां और अनुशासित अखाड़ा प्रदर्शन इसकी खास पहचान होंगे। आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की जा रही है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply