Home > Crime > सीतारामडेरा पुलिस ने चोरी के गहने की बरामदगी के लिए कीताडीह के संजय जेम्स एंड ज्वेलर्स में की छापामारी, संचालक हिरासत में

सीतारामडेरा पुलिस ने चोरी के गहने की बरामदगी के लिए कीताडीह के संजय जेम्स एंड ज्वेलर्स में की छापामारी, संचालक हिरासत में

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना पुलिस ने गुरुवार की रात चोरी के गहने की खरीद बिक्री के मामले में परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह में छापामारी की है। पुलिस ने कीताडीह स्थित संजय जेम्स एंड ज्वेलर्स में छापामारी की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छापामारी में पुलिस ने चोरी के आभूषण बरामद किए हैं। छापामारी में परसुडीह थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा भी मौजूद थे। बताते हैं कि पुलिस ने दुकान के संचालक संजय गुप्ता को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बताते हैं कि सीतारामडेरा थाना पुलिस ने छिनताई के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में यह जानकारी मिली थी कि छीना गया गहना संजय जेम्स एंड ज्वेलर्स में बेचा गया है। इसी को लेकर पुलिस ने वहां छापामारी की है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply