Home > Crime > कौशांबी: सराय अकिल में युवक का एटीएम बदलकर साइबर ठगों ने निकाले 15000 रुपए, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

कौशांबी: सराय अकिल में युवक का एटीएम बदलकर साइबर ठगों ने निकाले 15000 रुपए, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : सराय अकिल में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से पैसा निकालने गए हिमाचल का पुरवा के रहने वाले एक युवक मनोज मुकेश कुमार मिश्रा का एटीएम कार्ड बदलकर साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 15 हजार रुपए पार कर दिए हैं। मुकेश कुमार मिश्रा के मोबाइल नंबर पर 15 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। तो मैसेज देखते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बैंक पहुंचकर खाते से रुपए निकालने की जानकारी बैंक अधिकारियों को दी और एटीएम कार्ड बदले जाने की जानकारी मिलते ही बैंक खाते को बंद कराया। मुकेश कुमार मिश्रा ने सराय अकिल थाने में घटना की जानकारी दे दी है। मुकेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से पांच हजार रुपए निकालने गया था। वहां दो युवक पहले से खड़े थे। वह दोनों युवक अंदर घुस आए और उन्हें अपनी बातों में उलझा कर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और मुकेश कुमार मिश्रा के बाहर जाते ही उनके एटीएम से रुपए निकाल लिए। गौरतलब है कि सराय अकिल के बैंकों के एटीएम में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। वहां गार्ड नहीं तैनात हैं। इसीलिए इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

You may also like
मानगो थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे सहारा सिटी के पास से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सरायअकिल में दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग के फ़रार आरोपी कथा वाचक की चल अचल संपत्ति होगी कुर्क
मंझनपुर के बाजापुर गांव के पास दारु के नशे में कार चला रहे लोगों ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा
दुष्कर्म के आरोपी की हाईकोर्ट से जमानत ना हो इसलिए जानें कि दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने ऐसा क्या किया कि एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी के पैरों तले खिसक गई जमीन

Leave a Reply