Home > Crime > बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गरमनाला में स्कूटी सवार व्यक्ति से मोबाइल छीनने वाला एक युवक गिरफ्तार, दूसरा फरार

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गरमनाला में स्कूटी सवार व्यक्ति से मोबाइल छीनने वाला एक युवक गिरफ्तार, दूसरा फरार


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गरमनाला में स्कूटी सवार व्यक्ति से गुरुवार की रात मोबाइल छीनने वाला एक युवक गिरफ्तार हो गया है। गिरफ्तार युवक सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर के पास रहने वाला विशाल है। जबकि, उसका साथी गबरु मोबाइल लेकर फरार होने में कामयाब हो गया। लोगों ने विशाल को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरार आरोपी गबरु की तलाश की जा रही है। सुनील सिंह ने बताया कि वह गरमनाला के पास फोन पर बात करते हुए जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और मोबाइल छीन कर फरार हो गए। उन्होंने दोनों का पीछा किया और काशीडीह में पकड़ लिया। शोर मचाने पर और लोग आ गए। दोनों की पकड़ कर लोग पिटाई करने लगे। इसी दौरान गबरु मौका पाकर मोबाइल लेकर वहां से फरार हो गया था।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply