Home > Crime > मानगो थाना पुलिस ने मोबाइल छिनताई की घटना का किया खुलासा, ज़ाकिर नगर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक किशोर भी पकड़ा गया

मानगो थाना पुलिस ने मोबाइल छिनताई की घटना का किया खुलासा, ज़ाकिर नगर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक किशोर भी पकड़ा गया

जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने मोबाइल छिनताई की घटना का खुलासा कर दिया है। मानगो में 18 मार्च को राहुल बांकरा नामक युवक का मोबाइल छीन लिया गया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। एसएसपी प्रभात कुमार और एसपी सिटी के विजय शंकर के निर्देश पर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आजाद नगर थाना क्षेत्र के ज़ाकिर नगर में बावनगोड़ा चौक में जाहिद के फ्लैट में किराए पर रहने वाले युवक शहजादा को गिरफ्तार किया गया है। शहजादा के पास से छीना हुआ मोबाइल बरामद हो गया है। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी शहजादा को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एक किशोर भी पकड़ा गया है। इसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें – उलीडीह थाना पुलिस ने चोरी के आरोपी को जुगसलाई के गौरीशंकर रोड से गिरफ्तार कर भेजा जेल

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply