Home > Lifestyle > Saraikela : आदित्यपुर में कंपनी इलाके में घुसे तेंदुए को पकड़ने के लिए बंगाल से भी पहुंची वन विभाग की टीम

Saraikela : आदित्यपुर में कंपनी इलाके में घुसे तेंदुए को पकड़ने के लिए बंगाल से भी पहुंची वन विभाग की टीम

आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में कंपनी इलाके में रविवार को तेंदुआ घुस गया था। सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ नजर आया। कहा जा रहा है कि एक मजदूर पर तेंदुए ने हमला किया और वह घायल भी हुआ है। तेंदुआ आने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई। जिधर तेंदुआ होने की बात बताई जा रही है उधर कोई नहीं जा रहा है। लोग डरे हुए हैं। तेंदुआ को पकड़ने के लिए झारखंड और बंगाल की टीम सोमवार को लगी हुई है। वन विभाग के जमशेदपुर के रेंजर दिग्विजय सिंह ने बताया कि तेंदुआ का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

अभी तक तेंदुए का पता नहीं लग सका है। जैसे ही तेंदुए का पता लगेगा उसको पकड़ लिया जाएगा। जब तक तेंदुआ नहीं पकड़ा जाता है उनकी टीम यहां लगी रहेगी। कहा जा रहा है कि आसपास के जंगल इलाके से यह तेंदुआ इधर आ गया है।

You may also like
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 
मानगो नगर निगम छापामारी : प्लास्टिक गिलास और थैलियां जब्त, जुर्माना वसूला

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!