Home > Jamshedpur > Sakchi Thana Protest : जनसुविधा मंच के लोगों ने साकची थाने का किया घेराव, हंगामे के बाद जांच की जद में आया मामला +VDO

Sakchi Thana Protest : जनसुविधा मंच के लोगों ने साकची थाने का किया घेराव, हंगामे के बाद जांच की जद में आया मामला +VDO

थाना प्रभारी बोले- दो मामलों में पैरवी नहीं सुनने से नाराज हैं कुछ नेता

Jamshedpur  : जनसुविधा मंच के बैनर तले गुरुवार को शहर की एक प्रमुख विपक्षी पार्टी के नेताओं ने साकची थाने में प्रदर्शन (Sakchi Thana Protest) किया। पुलिस का आरोप है कि इस प्रदर्शन के दौरान थाना परिसर में लगा पुलिस का बैनर फाड़ दिया गया। पुलिस पर तरह-तरह के आरोप लगाए गए। साकची थाना पुलिस का कहना है कि (Sakchi Thana Protest) मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अगर परिसर में अराजकता हुई है तो कार्रवाई की जाएगी।

Sakchi Thana Protest : पुलिस का बैनर फाड़ने का आरोप

Sakchi Police Protest: थाने में जन सुविधा मंच के कार्यकर्ता

Sakchi Police Protest: थाने में जन सुविधा मंच के कार्यकर्ता

जनसुविधा मंच के बैनर तले सैकड़ों लोग साकची थाने पर जमा हुए। यहां पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। जनसुविधा मंच के नेताओं का आरोप है कि साकची पुलिस वसूली का अड‍्डा बन गई है। साकची में सट्टा और मटका खिलाया जा रहा है। लेकिन, पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अवैध कारोबार हो रहा है। होटलों में अनैतिक कार्य हो रहे हैं। जनसुविधा मंच के एक नेता ने कहा कि साकची इलाके में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur DC News : जमशेदपुर में भू-अर्जन और पथ निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने मुआवजा भुगतान को तेज़ करने के दिए निर्देश

Sakchi Thana Protest : उठा साकची बाज़ार में अतिक्रमण का मुद्दा

साकची बाजार कोल्हान का सबसे बड़ा बाजार है। यहां अतिक्रमण बड़े पैमाने पर है। अगर आग लग जाए तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी कैसे अंदर जाएगी। उन्होंने कहा कि साकची बाजार में 200 परिवार रहते हैं। ऐसे में यहां से अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए। ताकि, फायर ब्रिगेड के लिए रास्ता बने और कभी अगर आग लगे तो 200 परिवारों को सुरक्षित रखा जा सके। जनसुविधा मंच के एक अन्य नेता ने कहा कि अब मंच ने साकची थाने के खिलाफ उलगुलान कर दिया है। उन्होंने मांग की कि पुलिस विभाग के आला अधिकारी मामले का संज्ञान लें और थाना प्रभारी को यहां से हटा कर दूसरा थाना प्रभारी तैनात करें।

इन दो मामलों को लेकर नाराजगी

साकची थाना प्रभारी ने बताया कि प्रदर्शन करने वाले नेता उनसे इसलिए नाराज हैं कि उन्होंने दो मामलों में उनकी पैरवी नहीं सुनीं। थाना प्रभारी ने बताया कि सरस्वती पूजा में काशीडीह में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर मामला खत्म कराया। मगर, फिर मारपीट हो गई। इसके बाद पुलिस ने झगड़ा करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तब भी मारपीट करने वालों को छुड़ाने के लिए कई नेता थाने आए थे मगर, पुलिस ने उनकी नहीं सुनी थी। इसके अलावा, हाल ही में एक मामले में एक बेटा अपने पिता को खर्च और खाना नहीं देता। इस मामले में पुलिस ने जब कार्रवाई शुरू की तो कुछ नेता हस्तक्षेप करने लगे। इस वजह से यह नेता नाराज हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का बैनर फाड़े जाने की शिकायत है। अगर ऐसा हुआ है तो कार्रवाई होगी।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी

Leave a Reply