Home > Crime > गल्फ में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने और जाली पासपोर्ट बनवाने वाले को साकची पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो फरार+ वीडियो

गल्फ में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने और जाली पासपोर्ट बनवाने वाले को साकची पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो फरार+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गल्फ में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले साकची के गैलेक्सी कंसलटेंसी के संचालक साधन पांडा को गुरुवार को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने साधन पांडा को गिरफ्तार कर लिया है। कार्यालय से 13 पासपोर्ट बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तारी के बारे में बता रहे साकची थाने के सब इंस्पेक्टर

पुलिस का कहना है कि साधन पांडा नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के साथ ही पासपोर्ट जाली पासपोर्ट भी बनाता था। पुलिस साधन पांडा से साकची थाने में पूछताछ कर रही है। जबकि, साधन के कार्यालय में काम करने वाले दीपक, जुबेर और एक अन्य महिला फरार है।

यह भी पढें – जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर साकची में हस्ताक्षर अभियान, पीएम को भेजेंगे मांग पत्र

पुलिस इन तीनों की भी तलाश में जुटी हुई है। गैलेक्सी कंसल्टेंसी का कार्यालय साकची के शताब्दी टावर की चौथी मंजिल पर है। शहनवाज ने बताया कि इन लोगों ने कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए हैं। शाहनवाज ने दुबई में नौकरी के लिए कंसल्टेंसी को 30 हज़ार रुपए दिए थे।

कैसे ठगे गए लोग बता रहा शाहनवाज

उसको जाली ऑफर लेटर भी पकड़ा दिया गया था। इसके अलावा फ़ैज़ अहमद, शकील अहमद, तनवीर और काशिफ अली ने भी नौकरी के लिए रुपए दिए थे। लगभग 6 लाख रुपए की ठगी की बात कही जा रही है। शहनवाज का कहना है कि जब भी वह लोग नौकरी के बारे में पूछते थे। तो टाल दिया जाता था। आज यह सभी लोग दफ्तर पहुंचे और दफ्तर चलाने वाले साधन पंडा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील