Home > Jamshedpur > साकची के आम बागान व गणेश पूजा मैदान समेत कई इलाकों में बिक रहा पटाखा, बिक्री कम होने से दुकानदार परेशान

साकची के आम बागान व गणेश पूजा मैदान समेत कई इलाकों में बिक रहा पटाखा, बिक्री कम होने से दुकानदार परेशान

जमशेदपुर : साकची के आम बागान में गणेश पूजा मैदान समेत कई इलाकों में पटाखे की बिक्री (Jamshedpur Diwali )की जा रही है। काफी ग्राहक पटाखा खरीदने के लिए आए हैं।

दुकानदारों का कहना है कि इस बार चाइनीज़ पटाखे (Jamshedpur Diwali) की मांग कम है। स्वदेशी पटाखे खूब बिक रहे हैं। लेकिन, पिछले साल की तुलना में अब तक बिक्री कम हुई है। दुकानों पर ढेर सारे पटाखे मौजूद हैं।

बिक्री कम होने से दुकानदार परेशान हैं। इसी बीच, जुगसलाई के एक सरकारी पार्क में प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन कर पटाखे की दुकान लगवा दी गई थी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने पहुंच कर पटाखे की दुकान बंद करवाया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में टीचर की शिकायत से आहत 7वीं की छात्रा ने दी जान, घर लौटकर खाया ज़हर

पार्क संचालित करने का जिम्मा ठेकेदार को दिया गया है। उसको नोटिस भेज दी गई है। उससे जवाब तलब किया गया है कि उसने पटाखे की दुकान क्यों लगवाई हैं।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply