Home > Jamshedpur > आरपीएफ अपने टाटानगर रेलवे स्टेशन से चोरी के एक मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो लैपटॉप समेत चोरी का माल बरामद

आरपीएफ अपने टाटानगर रेलवे स्टेशन से चोरी के एक मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो लैपटॉप समेत चोरी का माल बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आरपीएफ ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर चोरी के दो मामलों का खुलासा कर दिया है। आरपीएफ की एक टीम ने चोरी की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज देखा तो पता चला कि इन दोनों घटनाओं को पिंटू प्रसाद सोनी ने अंजाम दिया है। आरपीएफ ने जुगसलाई के दुखू मार्केट में छापामारी कर पिंटू प्रसाद सोनी को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने जुगसलाई में ही छापामारी कर प्रकाश दास उर्फ दिग्गी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया और मानगो के बावनगोड़ा चौक पर छापामारी कर मुस्तकीम उर्फ सोनी को गिरफ्तार कर दो लैपटॉप और एक मोबाइल बरामद किया है। तीनों आरोपियों के पास से आरपीएफ ने दो लैपटॉप, दो मोबाइल, एक एप्पल का चार्जर, लैपटॉप का चार्जर, मोबाइल चार्जर और दो लैपटॉप बैग बरामद किया है। बरामद सामान की कीमत 2 लाख 50 हजार रुपए के करीब है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को लिखा पढ़ी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। चोरी की यह दो घटनाएं 8 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को हुई थीं।

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply