Home > Crime > बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में मोहम्मद अशफाक की वैरायटी स्टोर में चोरी की कोशिश, कामयाब नहीं हो सके बदमाश +वीडियो

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में मोहम्मद अशफाक की वैरायटी स्टोर में चोरी की कोशिश, कामयाब नहीं हो सके बदमाश +वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह में मोहम्मद अशफाक की वैरायटी स्टोर में चोरी की कोशिश हुई है। मोहम्मद अशफाक शुक्रवार की देर रात दुकान बंद करके घर चले गए थे। शनिवार की सुबह आए तो देखा कि उनकी दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की गई। ताला नहीं टूटा तो ऊपर चढ़कर बदमाशों ने टीन शेड काटने की भी कोशिश की। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। बगल में चिकन दुकान भी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बिष्टुपुर थाना पुलिस ने शनिवार को दोपहर में घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। ताकि, चोरों का पता लगाया जा सके।

इसे भी पढ़ें- साकची में सड़क हादसे के बाद जब्त कार कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस ने छोड़ने से किया इंकार, मालखाना इंचार्ज को कोर्ट में पेश होने का आदेश

You may also like
Jugsalai Nagar Parishad : दिवाली-छठ से पहले जुगसलाई नगर परिषद अलर्ट, गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट