Home > Crime > जमशेदपुर : बोड़ाम के कुइयानी से जमशेदपुर काम करने आ रहे युवकों की बाइक को कार ने मारी टक्कर, एमजीएम में भर्ती

जमशेदपुर : बोड़ाम के कुइयानी से जमशेदपुर काम करने आ रहे युवकों की बाइक को कार ने मारी टक्कर, एमजीएम में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के कुइयानी के रहने वाले युवकों की बाइक को शनिवार को जमशेदपुर आने के दौरान रास्ते में एक कार ने टक्कर मार दी। घटना भादूडीह के पास घटी है। इस सड़क हादसे में कुइयानी के रहने वाले कौशल किशोर महतो और उत्तम महतो घायल हुए हैं। कौशल किशोर महतो को ज्यादा चोट लगी है। उसके पेट में चोट लगी है। पैर में फ्रैक्चर हो गया है। जबकि उत्तम महतो मामूली तौर से घायल हुआ है। उत्तम महतो ने बताया कि वह लोग जमशेदपुर के धतकीडीह जा रहे थे। वहां वह लोग सामान का ऑनलाइन आर्डर आने पर बिल देखकर सामान पैक करते हैं। दोनों रोज आना जाना करते हैं। दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया है। जहां कौशल किशोर का इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। जबकि उत्तम महतो को मरहम पट्टी कर डिस्चार्ज कर दिया गया है।

You may also like
जमशेदपुर में दीपावली की रौनक, धनतेरस पर साकची बाजार में उमड़ी जबरदस्त भीड़
Jamshedpur: कल्याण नगर में खाना बनाते समय आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलसी, बचाने आया व्यक्ति भी झुलसा, एमजीएम में भर्ती
धालभूमगढ़ में फ्लाईओवर के पास नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार और एक व्यक्ति घायल, भाजपा नेता ने पहुंचाया अस्पताल
Jamshedpur: एसएसपी ने अपने लाव लश्कर के साथ किया जमशेदपुर कोर्ट का निरीक्षण, लगेंगे और सीसीटीवी कैमरे+ वीडियो

Leave a Reply