Home > Jamshedpur > बागबेड़ा से निकल रहा है नदी का पानी, रात में डैम खुलने के बाद फिर आ सकती है बाढ़

बागबेड़ा से निकल रहा है नदी का पानी, रात में डैम खुलने के बाद फिर आ सकती है बाढ़

जमशेदपुर : बागबेड़ा कि नई बस्ती में लगभग 50 घरों में पानी घुस गया था। अब धीरे-धीरे पानी निकल रहा है। बताते हैं कि बुधवार की रात लगभग 8:30 बजे ओडिद में व्यांगबिल डैम का फाटक खोला जाएगा। इसके बाद देर रात तक खरकाई नदी का पानी और बढ़ सकता है। बागबेड़ा में बाढ़ आ सकती है। इसे लेकर खरकाई नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने माइकिंग करा दी है। भाजपा नेता व समाजसेवी सुबोध झा ने बताया कि स्लुइस गेट सरकार ने निर्माण तो करा दिया लेकिन इसमें मोटर नहीं लगाई गई। अगर स्लुइस गेट में 50 एचपी के दो मोटर लगा दी जाती तो बारिश का पानी इसके जरिए निकाल दिया जाता। उन्होंने कहा कि अभी बागबेड़ा की स्थिति ठीक है। फिर भी सभी को अलर्ट रहने के लिए कह दिया गया है।

इसे भी पढ़ें – स्वर्णरेखा नदी भी उफान पर, मानगो नगर निगम के अधिकारियों ने नदी तटीय इलाकों में कराई माईकिंग

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी