Home > Business > 15 अगस्त को जियो 5जी सर्विस कर सकती है लांच

15 अगस्त को जियो 5जी सर्विस कर सकती है लांच


शुरू कर दी गई है प्रक्रिया, पहले चरण में 9 शहरों में 5G सेवा शुरू करने की कवायद
न्यूज़ बी रिपोर्टर, नई दिल्ली :
5G की नीलामी खत्म होने के साथ ही 5G सर्विस लॉन्च करने की कवायद शुरू हो गई है। रिलायंस जिओ 15 अगस्त को अपनी फाइव जी सर्विस लॉन्च कर सकती है। पायलट के टेस्टिंग के लिए इसे तीन चरणों में पूरे देश में लांच करने की योजना बनाई गई है। जिओ ने 22 सर्किल के लिए 5G बैंड खरीदे हैं। इससे यह साफ हो गया है कि इन सभी 22 शहरों में रिलायंस जिओ 5G सर्विस लॉन्च करेगी। जिओ के सूत्रों की मानें तो फाइव जी सेवाएं पहले चरण में 9 शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ, हैदराबाद, अहमदाबाद, और जामनगर में शुरू होगी। इसके बाद दूसरे चरण में इसे पुणे, चंडीगढ़, गुरु ग्राम और गांधीनगर में शुरू करने की योजना है। जिओ ने 1000 से अधिक शहरों में 5G सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए जियो ने हीट मैप्स, 3D मैप और रेसिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है। कंपनी के सूत्रों का कहना है कि 5G सिम भी बेचे जाएंगे। अभी 5G नेटवर्क के लिए 5G सिम की जरूरत नहीं होगी। अगर किसी के पास जिओ का 4G सिम हो तो वह भी बिना किसी समस्या या सिम को अपग्रेड किए हुए jio 5g सेवा का लाभ ले सकते हैं। माना जा रहा है कि जिओ का 5G प्लान ₹400 से ₹500 प्रति माह तक होगा।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply