Home > Business > महिंद्रा ने 5 अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ XUV 7XO लॉन्च की, कीमत 13.66 लाख से शुरू

महिंद्रा ने 5 अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ XUV 7XO लॉन्च की, कीमत 13.66 लाख से शुरू

Ranchi (Jharkhan) : देश की अग्रणी स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने सोमवार को अपनी नई प्रीमियम एसयूवी XUV 7XO को भारतीय बाजार (Ranchi Vehicle Market) में उतारा। 13.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली यह गाड़ी तकनीक, आराम और सुरक्षा के मामले में नए मानक स्थापित करने का दावा करती है। झारखंड की राजधानी रांची सहित देशभर में इस लॉन्च को लेकर ग्राहकों (Ranchi Vehicle Market) में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

महिंद्रा की लोकप्रिय XUV 700 की विरासत को आगे बढ़ाने वाली XUV 7XO को अब तक XUV 700 को मिले 3 लाख से अधिक ग्राहकों के भरोसे का अगला कदम माना जा रहा है।

XUV 7XO में कुल पांच श्रेणी-प्रथम (First-in-Segment) टेक्नोलॉजी इनोवेशन दिए गए हैं। यह दुनिया की पहली गाड़ी है, जिसमें डेविंची सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा यह भारत की पहली इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) कार है, जिसमें सभी वेरिएंट्स में कोस्ट-टू-कोस्ट तीन स्क्रीन, सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल आर्किटेक्चर, डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस का संयुक्त अनुभव, और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ डायनामिक विजुअलाइजेशन उपलब्ध है।

इस नई एसयूवी की बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू होगी। कंपनी के अनुसार, AX7, AX7T और AX7L वेरिएंट्स की डिलीवरी 14 जनवरी से शुरू की जाएगी, जबकि AX, AX3 और AX5 वेरिएंट्स की डिलीवरी अप्रैल 2026 से होगी। XUV 7XO की कीमत 13.66 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट AX7L ऑल-व्हील ड्राइव डीज़ल के लिए 24.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के प्रेसिडेंट आर. वेलुसामी ने कहा कि XUV 7XO कंपनी की उस सोच को दर्शाती है, जिसमें अत्याधुनिक तकनीक को आम ग्राहकों तक पहुंचाना प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि डेविंची सस्पेंशन, नया Adrenox Plus डिजिटल प्लेटफॉर्म और उन्नत सुरक्षा फीचर्स इसे ज्यादा आरामदायक और भरोसेमंद बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें – टेल्को हत्याकांड का खुलासा, मोबाइल चोरी के बाद दोस्तों ने ही रची थी सोहेल की हत्या की साजिश

कंपनी के मुख्य डिज़ाइन एवं क्रिएटिव अधिकारी प्रताप बोस ने कहा कि XUV 7XO का डिज़ाइन महिंद्रा की मजबूत SUV पहचान को आधुनिक और प्रीमियम अंदाज़ में प्रस्तुत करता है, जबकि केबिन में दिया गया एडवांस्ड विजुअल और ऑडियो अनुभव यात्रियों को एक अलग ही स्तर का एहसास देता है।

वहीं, वाहन प्रभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नलिनिकांत गोल्लागुंटा ने कहा कि XUV 700 की सफलता के बाद XUV 7XO भारतीय SUV बाजार में महिंद्रा की अग्रणी स्थिति को और मजबूत करेगी, खासकर झारखंड जैसे उभरते ऑटोमोबाइल बाजारों में।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply