Home > Lifestyle > Ranchi: अगलगी के बाद डेली मार्केट का सर्वे, प्रभावित दुकानदारों को मिलेगी सहायता राशि

Ranchi: अगलगी के बाद डेली मार्केट का सर्वे, प्रभावित दुकानदारों को मिलेगी सहायता राशि

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर किया गया सर्वे, अधिकारियों ने दुकानदारों से बात कर ली घटना की जानकारी

रांची : डेली मार्केट में अगलगी की घटना के बाद जिला प्रशासन की टीम ने बुधवार को सर्वे का काम किया गया। डीसी राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित टीम ने घटनास्थल का सर्वे किया और लोगों से बात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। सर्वे टीम में शामिल रांची सदर के अंचल अधिकारी मुंशी राम ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावितों से नुकसान के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि प्रभावितों को दी जाएगी सहायता राशि दी जाएगी। अंचल अधिकारी मुंशी राम ने प्रभावितों को बताया कि ज़िला प्रशासन उन्हें आपदा प्रबंधन (अगलगी) अंतर्गत नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराएगा। उन्होंने प्रभावितों से अपनी दुकान के आकार और नुकसान से संबंधित आवेदन प्रपत्र में उपलब्ध कराने को कहा, ताकि प्रक्रिया आगे बढ़ाया जा सके। गौरतलब है कि बुधवार को डेली मार्केट में भीषण आग लग गई थी इसमें 80 दुकानें जलकर स्वाहा हो गई हैं।

You may also like
JSSC CGL Scam Jharkhand: जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई तेज, सचिव से पूछताछ
CM नेJSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का किया एलान, छात्रों की बड़ी जीत लेकिन CBI जांच की मांग माने जाने तक जारी रहेगा आंदोलन
झारखंड बंद: रांची में जोरदार प्रदर्शन, जमशेदपुर में मिला-जुला असर; कई जगह सड़क जाम और गिरफ्तारी+VDO
चेहल्लुम पर रांची में होंगे धार्मिक आयोजन, 4 अगस्त को निकलेगा मुख्य जुलूस

Leave a Reply