Home > Ranchi > Ranchi: मनरेगा मजदूरों के तीन माह के बकाये के भुगतान का रास्ता साफ, केंद्र ने दिये 240 करोड़

Ranchi: मनरेगा मजदूरों के तीन माह के बकाये के भुगतान का रास्ता साफ, केंद्र ने दिये 240 करोड़

रांची: मनरेगा मजदूरों के तीन माह से अधिक बकाया मजदूरी के भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। केद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरी मद में इस वितीय वर्ष की चौथी किस्त के रूप में 240 करोड़ 92 लाख रुपये की राशि आवंटित कर दिया है। वहीं, नवंबर माह में 51.25 करोड़ की राशि स्वीकृत की गयी थी। उसे भी इसमें जोड़ते हुए कुल 291 करोड़ 26 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं। इनमें अनुसूचित जाति के लिए 49,93,20,919 रुपये, एसटी वर्ग को 92,47,68,593 रुपये, अन्य को 148,85,12,226 रुपये का प्रावधान किया गया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने स्पष्ट किया है इस राशि से हर हाल में लंबित दायित्वों का भुगतान कराना सुनिश्चित करायें। मजदूरी भुगतान की स्थिति की समीक्षा मंत्रालय के द्वारा की जाएगी। इधर, मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने बताया कि राशि मिलते ही मजदूरों के खाते में 250 करोड़ रुपये डालने की प्रक्रिया शुरू की गयी है। सारे मजदूरों के खाते में राशि डाल दी गई।  

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply