Home > Jamshedpur > युवती के अपहरण के मामले में सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष राजेश सामंत व युवती की मां जेल से छूटे, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद को बताया निर्दोष

युवती के अपहरण के मामले में सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष राजेश सामंत व युवती की मां जेल से छूटे, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद को बताया निर्दोष

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिरसा नगर इलाके की रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इस मामले में युवती की मां को पता चला कि उसकी बेटी मानगो में अपने प्रेमी के साथ परीक्षा देने आई है। इस पर युवती की मां ने सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष राजेश सामंत से संपर्क साधा और राजेश सामंत युवती की मां और अन्य परिजनों के साथ मानगो परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे। युवती को पकड़कर बिरसानगर थाने में ले जाया गया था। राजेश सामंत का आरोप है कि वहां बिरसा नगर थाने के बड़े बाबू ने युवती को बहका कर युवती की मां और राजेश सामंत के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके बाद राजेश सामंत और युवती की मां को जेल भेज दिया गया था। राजेश सामंत ने शुक्रवार को साकची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस मामले में वह निर्दोष है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो। युवती की मां ने भी राजेश सामंत और खुद को निर्दोष बताया।
इस को भी पढ़ें- मेडिकल सपोर्ट स्कीम के नाम पर कर्मचारियों के इच्छा के विरुद्ध वेतन से हो रही कटौती, टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने टाटा मोटर्स के प्लांट हेड को लिखा पत्र

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply