Home > Crime > सब्जी की खेती की जगह फूलों की खेती शुरू कर आदर्श किसान बने पटमदा के राजेश गोराई, कृषि विभाग ने किया सम्मानित

सब्जी की खेती की जगह फूलों की खेती शुरू कर आदर्श किसान बने पटमदा के राजेश गोराई, कृषि विभाग ने किया सम्मानित

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पटमदा के किसान पारंपरिक सब्जी की खेती की जगह फूलों की खेती की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। पटमदा के किसान राजेश गोराई ने फूलों की खेती कर लाखों रुपए की आमदनी शुरू की है। जिला कृषि विभाग ने राजेश गोराई को आदर्श किसान के तौर पर घोषित किया है। शुक्रवार को कृषि विभाग ने राजेश गोराई को सम्मानित किया। राजेश गोराई बताते हैं कि पटमदा के फूलों की मांग जमशेदपुर के बाजार में काफी अधिक है। इसी के बाद उन्हें फूलों ने आकर्षित किया और फूलों की खेती शुरू की। फूलों की खेती के लिए वह ड्रिप इरिगेशन सिंचाई सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। कृषि विभाग से भी उन्हें फूलों की खेती से आमदनी बढ़ाने के टिप्स मिले। अब राजेश गोराई के फूल जमशेदपुर के बाजारों में बिक रहे हैं। पहले जमशेदपुर के बाजार में कोलकाता के फूलों का कब्जा था। राजेश गोराई अब लीज पर जमीन लेकर बड़े पैमाने पर गेंदा के साथ रजनीगंधा, गुलाब, पेरिनियल, क्रिजांथियम आदि फूलों की खेती कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंटाटा मोटर्स ने ट्रांसपोर्ट सेक्शन को किया ठेकेदार के हवाले, 350 कर्मचारियों पर अनिश्चितता के बादल

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply