Home > Jamshedpur > Jamshedpur: रेलवे ने बागबेड़ा के ग्रामीण जलापूर्ति योजना में रेल लाइन के नीचे मशीन से गड्ढा खोदने के काम पर लगाई रोक+वीडियो

Jamshedpur: रेलवे ने बागबेड़ा के ग्रामीण जलापूर्ति योजना में रेल लाइन के नीचे मशीन से गड्ढा खोदने के काम पर लगाई रोक+वीडियो

जमशेदपुर: रेलवे ने बागबेड़ा में निर्माणाधीन ग्रामीण जलापूर्ति योजना में रेल लाइन के नीचे मशीन से गड्ढा खोदने के काम पर रोक लगा दी है। सपड़ा स्थित इंटकवेल से पाइपलाइन बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट तक पहुंचाने लिए रेल लाइन के नीचे से होकर गुजारनी है। इसके लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रेल लाइन के नीचे मशीन से गड्ढा कर रहा था। लेकिन इस पर रोक लगा दी गई। अब मजदूर यह गड्ढा करेंगे। लोगों का कहना है कि इससे योजना लेट होगी। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 365 मीटर लंबा गड्ढा किया जाएगा। खरकाई नदी पर पुल बनाकर पाइपलाइन को बागबेड़ा तक ले जाना है। यहां अभी पुल के तीन पाए नहीं बन पाए हैं। सुस्त काम होने से बागबेड़ा के लोगों में नाराजगी है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply