Home > India > राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज से 9 दिन बाद फिर हो रही है शुरू, उत्तर प्रदेश में करेगी प्रवेश

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज से 9 दिन बाद फिर हो रही है शुरू, उत्तर प्रदेश में करेगी प्रवेश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, दिल्ली : कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा 9 दिनों के विराम के बाद आज मंगलवार से फिर से शुरू हो रही है। कांग्रेस के नेताओं के अनुसार यह यात्रा मंगलवार 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और 120 किलोमीटर का रास्ता तय कर 5 जनवरी को हरियाणा पहुंचेगी।

यह भी पढें – पटना एम्स में कोरोना संक्रमित महिला ने तोड़ा दम, कोरोना से इस लहर में बिहार की हुई पहली मौत
सुबह नौ बजे यमुना बाजार से शुरू हुई है यात्रा
यात्रा मंगलवार को सुबह 9:00 बजे शुरू हो गई है। यात्रा यमुना बाजार के हनुमान मंदिर के पास से शुरू हुई। यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जरूरी इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली में कई जगह ट्रैफिक को परिवर्तित किया गया है। यात्रा को देखते हुए सीलमपुर टी प्वाइंट, शाहदरा फ्लाईओवर से वजीराबाद रोड और लोनी रोड पर यात्रियों से सार्वजनिक वाहनों के उपयोग करने की सलाह दी गई है। आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की तरफ जाने वालों को भी होशियार रहने को कहा गया है। भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में आज शास्त्री पार्क, मेट्रो स्टेशन, पुरानी जीटी रोड, फर्नीचर मार्केट, अंसारी रोड, मौजपुर, बाबरपुर, वजीराबाद रोड और गोकुलपुरी थाने होते हुए लोनी गोल चक्कर पहुंचेगी।
लोनी बॉर्डर से यूपी में करेगी प्रवेश
यह यात्रा आज उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर शाम को बागपत पहुंचेगी। मंगलवार की रात मविकलां गांव में एक फार्म हाउस में यह यात्रा रुकेगी और बुधवार की सुबह मवीकलां से यात्रा आगे निकलेगी। यात्रा शुरू होने से पहले यूपी के लिए भारत जोड़ो यात्रा का एक खास गाना कांग्रेसियों ने लांच किया है। इस गाने को प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इसके बोल हैं आइए प्रेम और प्रगति के लिए दो कदम साथ चलें।
शीतकालीन विश्राम पर थी यात्रा
कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि यात्रा अभी शीतकालीन विश्राम पर थी। यह यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली के लाल किला पहुंची थी। यात्रा ने 110 से अधिक दिनों में 3000 किलोमीटर से अधिक का सफर तय किया है। ब्रेक से पहले यह भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण से शुरू होकर राजस्थान और दिल्ली तक आई। 7 सितंबर को यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। इस यात्रा ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा का हिस्सा कवर किया है। यात्रा का समापन जम्मू कश्मीर में होगा।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार