Home > Jamshedpur > ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर रघुवर दास बोले- पार्टी के निर्णय से हूं संतुष्ट, मिला संवैधानिक पद

ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर रघुवर दास बोले- पार्टी के निर्णय से हूं संतुष्ट, मिला संवैधानिक पद

राज्यपाल बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का जताया आभार
जमशेदपुर:
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बना दिया गया है। रघुवर दास ने गुरुवार को एग्रिको स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ओडिशा जैसे राज्य में राज्यपाल जैसा संवैधानिक पद दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ओडिशा और झारखंड की संस्कृति लगभग एक है। दोनों राज्य खनिज संपदा से भरे हुए हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक वहां की जनता के लिए लगातार अच्छा काम कर रहे हैं। रघुवर दास ने कहा कि वह ओडिशा के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर राज्य को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार जमशेदपुर के किसी व्यक्ति को संवैधानिक पद मिला है। इससे शहर की जनता काफी खुश है।
पार्टी के निर्णय पर जताई खुशी
उनसे पूछा गया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्यपाल के पद पर उनकी तैनाती को आप कैसे देखते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी सबसे ऊपर होती है। कब कहां किसे भेजा जाए। यह पार्टी का निर्णय है। उन्हें कहा कि पार्टी का फैसला सुनते ही वह काफी खुश है। उन्हें संवैधानिक पद मिला है। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह संतुष्ट हैं।
सपने में भी नहीं सोचा था बनेंगे एमएलए
उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह एमएलए बनेंगे। एक मजदूर को पार्टी विधायक बनाएगी। फिर मंत्री पद भी मिला। वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाए गए। मुख्यमंत्री भी बने और अब राज्यपाल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है।
1980 से पार्टी के कर्मठ सिपाही हैं रघुवर दास
वह पार्टी के साल 1980 से कर्मठ सिपाही बने हुए हैं। राज्यपाल का जो पद मिला है। उसे वह पूरी तरह निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को झारखंड में बड़ी सफलता मिलेगी।
झारखंड में फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की सारी 14 सीटें भाजपा की झोली में जाएंगी। विधानसभा चुनाव में भी भारी बहुमत की सरकार बनेगी और इस तरह झारखंड में डबल इंजन की सरकार होगी। रघुवर दास ने कहा कि उनके शहर से चले जाने से पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भाजपा एक बड़ी पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि कभी जमशेदपुर पूर्वी में दीनानाथ पांडे पार्टी के विधायक हुआ करते थे। उनका टिकट काटकर पार्टी ने उन्हें टिकट दिया था।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

1 Response

Leave a Reply