Home > Jamshedpur > गोलमुरी में त्रिलोचन स्टोर नमक पीडीएस दुकान से लाभुकों को नहीं दिया जा रहा राशन, हुआ जमकर हंगामा

गोलमुरी में त्रिलोचन स्टोर नमक पीडीएस दुकान से लाभुकों को नहीं दिया जा रहा राशन, हुआ जमकर हंगामा

जमशेदपुर : गोलमुरी में पीडीएस दुकानदार मेसर्स त्रिलोचन स्टोर से लाभुकों को राशन नहीं दिया जा रहा है। लाभुकों का कहना है कि दुकानदार सुकुमार उनसे झिड़क कर बात करता है। कई महीने का राशन हजम कर गया है। एक लाभुक बाली मुर्मू ने बताया कि वह सितंबर में आई थी तो उसे अगस्त का राशन मिला था। फिर वह सितंबर का राशन लेने कई बार आई लेकिन नहीं दिया गया। अब आई है तो कह रहा है कि अक्टूबर का राशन मिलेगा। सितंबर का राशन नहीं मिलेगा। कुछ लाभुकों का कहना है कि उनका दो महीने का राशन हाफ लिया गया। गुरुवार को राशन लेने पहुंचे लोगों ने यहां जमकर हंगामा किया। लोगों की मांग की है कि विशिष्ट अनुभाजन अधिकारी मामले की जांच करें और पीडीएस दुकानदार पर कार्रवाई करें। गौरतलब है कि जिले की जन वितरण प्रणाली चरमराई हुई है। जन वितरण प्रणाली के दुकानदार लाभुकों को नियमित रूप से राशन नहीं देते। वह राशन हड़प कर जाते हैं। कई जगह से इसकी शिकायत आ रही है। माना जा रहा था कि बायोमीट्रिक प्रणाली लागू होने पर राशन दुकान दार फर्जीवाड़ा नहीं कर सकेंगे। लेकिन, लगता है कि राशन दुकानदारों ने इसकी काट निकाल ली है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply