Home > Education > जमशेदपुर: यूथ जोखिम लेने की क्षमता विकसित करें, कैरियर में फेल होने से डरें नहीं : संजीव कृष्ण

जमशेदपुर: यूथ जोखिम लेने की क्षमता विकसित करें, कैरियर में फेल होने से डरें नहीं : संजीव कृष्ण

एक्सएलआरआइ के पीजीडीएम ( जीएम ) के विद्यार्थियों के फायर चैट इंटरव्यू में शामिल हुए पीडब्ल्यूसी इंडिया के चेयरमैन
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ में पीजीडीएम (जीएम) के विद्यार्थियों की ओर से फायर चैट इंटरव्यू राउंड का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पीडब्ल्यूसी इंडिया के अध्यक्ष संजीव कृष्ण मौजूद थे। एक्सएलआरआइ की छात्रा शिल्पिता पाणिग्रही ने उद्घाटन भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अंकित अग्रवाल के साथ संजीव कृष्ण से मैनेजमेंट के साथ ही कई अन्य क्षेत्रों से जुड़े कई सवाल किए।‌ इसका संजीव कृष्ण ने बखूबी जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से किसी भी फर्म या कंपनी में सफल लीडर बनने के क्या-क्या गुर हो सकते हैं। इससे जुड़ी बातें प्रस्तुत की। इस दौरान पीडब्ल्यूसी इंडिया के कार्य करने के तरीकों से भी सभी को अवगत कराया गया। अपने संबोधन में संजीव कृष्ण ने आज के दौर में फ्यूचर लीडर को सफल होने के तीन मंत्र दिए। कहा कि यूथ में रिस्क लेने की क्षमता को ज्यादा से ज्यादा विकसित करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्हें कैरियर में आने वाले फेलियर से डरने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। अपने हर फेलियर से सीखें। फिर आगे बढ़ें। कहा कि गिरता वही है जो दौड़ता है। असफलता को स्वीकारने की हिम्मत रखने का आह्वान किया। इस दौरान कहा कि आने वाले दिनों में पीडब्ल्यूसी इंडिया टियर 2 व टियर 3 शहरों में अपनी सेवाएं शुरू करने जा रही है। इसमें भुवनेश्वर, जयपुर जैसे शहर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर बिजनेस में रेवेन्यू जेनरेट करने के तरीकों में बदलाव आता है। आने वाला वक्त ऐसा होगा कि 80 प्रतिशत रेवेन्यू का 20 प्रतिशत मेजर क्लाइंट से आएंगे। इस मौके पर आने वाले दिनों में पीडब्ल्यूसी इंडिया के विजन व उससे जुड़ी कई अहम बातें बताईं।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply