Home > Education > जमशेदपुर : एपीजेए कलाम इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रमोद तिवारी को किया गया पद मुक्त

जमशेदपुर : एपीजेए कलाम इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रमोद तिवारी को किया गया पद मुक्त

काम में लापरवाही पर हटाए गए, रफत आरा बनी नई प्राचार्य
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
एपीजेए कलाम इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रमोद तिवारी को मंगलवार को पद मुक्त कर दिया गया है। उन पर काम में लापरवाही बरतने और महाविद्यालय के विकास में अड़ंगा लगाने का आरोप था। इसी को लेकर उनको पद मुक्त किया गया है। यह जानकारी एपीजेए कलाम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ शकील व सचिव मोहम्मद नौशाद खान ने दी है। उन्होंने बताया कि प्राचार्य प्रमोद तिवारी बराबर लापरवाही बरत रहे थे। चेतावनी दिए जाने के बाद भी उनमें कोई सुधार नहीं आ रहा था। प्रमोद तिवारी को प्राचार्य के पद से हटाने के बाद प्रबंधन समिति ने नई प्राचार्य की नियुक्ति कर दी है। प्राचार्य पद के लिए आवेदन मांगे गए थे। 15 आवेदकों ने आवेदन दिए थे। सब का साक्षात्कार हुआ और रफत आरा को प्राचार्य पद के लिए चुना गया। एपीजे कलाम महाविद्यालय के निदेशक मोहम्मद ताहिर हुसैन ने बताया कि महाविद्यालय प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि इस साल गरीब और असहाय बच्चों के बीच में 50 फीसद की रियायत दी जाएगी। साथ ही जैक बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 80 फीसद से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय में नि:शुल्क एडमिशन दिया जाएगा।Pramod Tiwari,

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply