Home > Crime > बहरागोड़ा में मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का बम सुरक्षित तरीके से नष्ट, सेना की कार्रवाई से टला बड़ा खतरा

बहरागोड़ा में मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का बम सुरक्षित तरीके से नष्ट, सेना की कार्रवाई से टला बड़ा खतरा

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित पानीपाड़ा गांव में पिछले एक सप्ताह से फैला डर और सन्नाटा बुधवार को (Bahragora Bomb Blast) खत्म हो गया, जब सुवर्णरेखा नदी तट पर मिले द्वितीय विश्व युद्ध के एक भारी-भरकम बम (Bahragora Bomb Blast) को भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया।

यह बम अमेरिका निर्मित ANM-64 मॉडल का था, जिसका वजन करीब 227 किलोग्राम बताया गया। इतने शक्तिशाली विस्फोटक को निष्क्रिय करना बड़ी चुनौती थी, जिसके लिए सेना के बम निरोधक दस्ते ने पूरी सावधानी के साथ रणनीति तैयार की।

सेना के विशेषज्ञों ने बम को करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में रखकर चारों ओर बालू की बोरियों से ढक दिया, ताकि विस्फोट का असर सीमित रखा जा सके। इसके बाद सुरक्षित दूरी से रिमोट डेटोनेटर के जरिए नियंत्रित विस्फोट किया गया। सुबह करीब 11 बजे हुए इस धमाके की आवाज करीब 3 किलोमीटर तक सुनाई दी और आसपास की जमीन तक हिल गई।

इस ऑपरेशन का नेतृत्व कैप्टन आयुष कुमार सिंह ने किया, जबकि पूरी कार्रवाई लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई। सेना ने कलाइकुंडा एयरबेस के साथ समन्वय स्थापित कर मिशन को सफल बनाया।

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन और सेना ने विस्फोट से पहले एक किलोमीटर के दायरे को पूरी तरह खाली करा दिया था। इसके अलावा झारखंड-बंगाल सीमा पर लोगों के आवागमन पर भी अस्थायी रोक लगा दी गई थी। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक कर रही थी।

इसे भी पढ़ें – सीजफायर के बाद दुश्मन की एक गलती पड़ेगी भारी, जहां कहेंगे वहां करेंगे हमला: IRGC कमांडर

पानीपाड़ा और आसपास के गांवों में बम मिलने के बाद से लोग काफी डरे हुए थे और नदी व खेतों की ओर जाने से बच रहे थे। अब बम के सुरक्षित नष्ट होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और सेना के प्रति आभार जताया है

You may also like
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR

Leave a Reply