Home > Jamshedpur > साकची में गलत तरीके से दुकान लगाने वाले फुटपाथ दुकानदारों को पुलिस ने हटाया, जाम हो जाता था रास्ता +वीडियो

साकची में गलत तरीके से दुकान लगाने वाले फुटपाथ दुकानदारों को पुलिस ने हटाया, जाम हो जाता था रास्ता +वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची बाजार में गलत तरीके से दुकान लगाने वाले फुटपाथ दुकानदारों को खदेड़ दिया गया है। कार्रवाई बुधवार की रात की गई। साकची पुलिस को सूचना मिली थी कि फुटपाथ दुकानदारों ने रास्ते में दुकान लगा दी है। इससे आने-जाने का रास्ता बाधित हो गया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। साकची थाने के पुलिसकर्मी सलमान ने बताया कि सभी फुटपाथ दुकानदारों को रास्ते से खदेड़ दिया गया है। सलमान ने बताया कि पुलिस को जब भी शिकायत मिलती है। वह आकर यहां से फुटपाथ दुकानदारों को हटा देती है। सलमान ने सभी फुटपाथ दुकानदारों से कहा है कि वह बाजार में गलत जगह पर फुटपाथ दुकानें ना लगाएं। वरना कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें- उलियान के साईं सुधा अपार्टमेंट के रहने वाले धोखाधड़ी के आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार, 15 जून को कोर्ट में पेश होने का आदेश

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका