Home > Crime > कलिकापुर की युवती के साथ दुष्कर्म पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, साकची में मां ने एसएसपी से की शिकायत

कलिकापुर की युवती के साथ दुष्कर्म पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, साकची में मां ने एसएसपी से की शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर में एक महिला का कहना है कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है। महिला ने मामले की शिकायत पोटका थाने में की। लेकिन वहां पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला का कहना है कि वार्ड सदस्य दुष्कर्म के इस मामले में समझौता करा रहा था। वह ₹50000 की लालच दे रहा था। समझौते से इनकार करने पर प्रताड़ित कर रहा है। वार्ड सदस्य द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत भी पुलिस से की गई।। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला जमशेदपुर आई है और गुरुवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत की है। लोगों का कहना है कि महिला 5 दिनों से लगातार एसएसपी ऑफिस आ रही है। उधर, पोटका थाना प्रभारी का कहना है कि महिला के सभी आरोप गलत हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस को इस मामले की जांच करनी चाहिए और महिला को इंसाफ देना चाहिए। जांच के बाद खुद ही साफ हो जाएगा कि महिला सही बोल रही है या गलत। पुलिस पीड़िता का कोर्ट में बयान भी कराए।

इसे भी पढ़ें- मानगो के पोस्ट ऑफिस रोड आनंद विहार कॉलोनी के रहने वाले भाजपा नेता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा