Home > Jamshedpur > जुगसलाई थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जुगसलाई थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : इस्लाम नगर के रहने वाले सैफ उर्फ राज बच्चा को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सैफ उर्फ राज बच्चा ने जुगसलाई के युवक समीर पर हवाई फायरिंग की थी। पुलिस उसकी कई दिनों से तलाश कर रही थी। गुरुवार को जुगसलाई थाना पुलिस ने बताया कि सैफ उर्फ राज बच्चा को पार्वती घाट के पास से पकड़ा गया। उसके पास से एक पिस्टल और एक गोली बरामद हुई है। उसे जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि सैफ उर्फ राज बचाने समीर से रंगदारी मांगी थी और नहीं देने पर उसके घर के पास उस पर हवाई फायरिंग की थी।
इसे भी पढ़ें- कलिकापुर की युवती के साथ दुष्कर्म पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, साकची में मां ने एसएसपी से की शिकायत

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply