Home > Jamshedpur > मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 13 की बस्ती में रात भर नहीं थी लाइट, बस्ती वासी कर रहे थे फोन, नहीं उठा रहे थे बिजली विभाग के अधिकारी

मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 13 की बस्ती में रात भर नहीं थी लाइट, बस्ती वासी कर रहे थे फोन, नहीं उठा रहे थे बिजली विभाग के अधिकारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 13 की बस्ती में बुधवार की रात 2:00 बजे से लाइट नहीं थी। गुरुवार को इसकी जानकारी बस्ती वासियों ने कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान को दी। इसके बाद मौलाना अंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 13 बस्ती पहुंचे। बस्ती वासियों से समस्या की जानकारी ली और फिर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार के पास जाकर उन्हें 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा। कार्यपालक अभियंता को बताया कि बस्ती वासी रात को बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर रहे थे लेकिन फोन किसी ने नहीं उठाया। बाद में कार्यपालक अभियंता ने फौरन बिजली मिस्त्री को भेजा और रोड नंबर 13 की बस्ती में बिजली आपूर्ति बहाल कराई। रोड नंबर 13 अफरीदी चौक के पास बिजली के तार काफी झुके हुए हैं। इन्हें भी ठीक कराने की बात कही गई है। जवाहर नगर रोड नंबर 13 बी में मुंशी पान की दुकान के नीचे लो वोल्टेज की समस्या है। वहां अर्थिंग चेंज किया जाएगा। इसी तरह रोड नंबर 17 में रौनक महल के सामने ट्रांसफार्मर झुका हुआ है। इसे ठीक कराया जाएगा। मौलाना अंसार खान ने बताया कि रोड नंबर 13 बस्ती में बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है। बाकी अन्य समस्याओं को जल्द ही खत्म कराया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – कलिकापुर की युवती के साथ दुष्कर्म पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, साकची में मां ने एसएसपी से की शिकायत

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply