Home > Crime > जमशेदपुर: सुंदर नगर के ब्यांगबिल गांव में अपने पत्नी की हत्या करने के आरोपी विशाल गोडसोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर: सुंदर नगर के ब्यांगबिल गांव में अपने पत्नी की हत्या करने के आरोपी विशाल गोडसोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सुंदर नगर थाना क्षेत्र के व्यांगबिल गांव में पत्नी अपनी पत्नी लवली गोडसोरा की हत्या करने के आरोपी विशाल गोडसोरा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विशाल गोडसोरा ने गला दबाकर घर में ही अपनी पत्नी लवली की हत्या कर दी थी। लवली सुंदर नगर थाना क्षेत्र के केरुवा डूंगरी की रहने वाली है। वह मंगलवार को अपने घर में फर्श पर बिछे बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी मिली थी। वह पेट के बल गिरी हुई पाई गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने लवली की मां मुंगली चांपिया के आवेदन पर लवली के पति विशाल गोडसोरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो विशाल गोडसोरा पर शक हुआ। उसे गिरफ्तार किया गया और पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध कुबूल कर लिया और बताया कि उसने गला घोट कर पत्नी को मारा है। पुलिस को सूचना मिली कि विशाल केरुआडूंगरी में अपने घर में मौजूद है। इस पर पुलिस ने बुधवार को छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। विशाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े में उसने गमछे से पत्नी का गला घोट कर मार डाला था।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply