Home > Crime > सिदगोड़ा पुलिस ने अवैध असलहे की सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सिदगोड़ा पुलिस ने अवैध असलहे की सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा पुलिस ने अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में परसुडीह का रहने वाला अजीत बहरा और उड़ीसा के मयूरभंज का रहने वाला सुरेश भाटिया हैं। पुलिस ने दोनों के पास से चार देसी कट्टा और 9 गोलियां बरामद की हैं। एसएसपी प्रभात कुमार ने एसएसपी ऑफिस में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आकाशदीप प्लाजा के पास कुछ लोग हथियारों की खरीद बिक्री करने आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाई और छापामारी की और दोनों आर्म्स सप्लायर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों के कमर से दो देसी पिस्टल और झोले से दो देशी पिस्टल के अलावा गोलियां बरामद हुई हैं। बरामद हुए तीन पिस्टल 315 बोर के हैं। जबकि एक पिस्टल 12 बोर का है। इनके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतर राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस ने इनसे पूछताछ की है। पता चला है कि यह लोग बिहार के मुंगेर से 4 हजार रुपए में हथियार लाते हैं और 8 हजार रुपए से 10 हजार रुपए में जमशेदपुर में बेचते हैं। पुलिस इनसे यह पता लगा रही है कि अब तक इन लोगों ने किन- किन को हथियार बेचे हैं।

एसएसपी प्रभात कुमार
You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply