Home > Crime > सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह के पास फेरी वाले से रुपए लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह के पास फेरी वाले से रुपए लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह के पास 22 सितंबर को एक बदमाश ने फेरी करने वाले युवक बैजनाथ मद्धेशिया से ₹1000 लूट लिए थे। लूटपाट करने के बाद बदमाश फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने बैजनाथ मद्धेशिया के आवेदन पर लूट का मुकदमा दर्ज किया था और मामले की तफ्तीश शुरू की। तहकीकात के दौरान पुलिस को पता चला की घटना को सोनारी के जनता बस्ती के रहने वाले बदमाश विजय कर्मकार उर्फ थोथो ने अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को विजय कर्मकार उर्फ थोथो को छापामारी कर गिरफ्तार किया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद बदमाश विजय कर्मकार उर्फ थोथो को जेल भेज दिया गया है। सोनारी थाना पुलिस ने बताया कि बदमाश विजय कर्मकार उर्फ थोथो पहले भी लूट और छिनताई के मामलों में जेल जा चुका है। वह एक शातिर अपराधी है।
इसे भी पढ़ें – मानगो थाना पुलिस ने पवन यादव हत्याकांड के दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर आला कत्ल किया बरामद

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply