Home > Crime > सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर सीतारामडेरा के बर्निंग घाट के पास हुई थी प्रदीप की हत्या, 6 हत्यारोपी गिरफ्तार + वीडियो

सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर सीतारामडेरा के बर्निंग घाट के पास हुई थी प्रदीप की हत्या, 6 हत्यारोपी गिरफ्तार + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बर्निंग घाट के पास 13 फरवरी को हुए प्रदीप सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने 6 हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। ‌ जिन हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें मानगो थाना क्षेत्र के बैकुंठ नगर का रहने वाला राहुल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टीचर्स ट्रेनिंग गम्हरिया के पास शांति नगर का रहने वाला बिल्ली बम कुमार कर, आदित्यपुर थाना क्षेत्र के ही मोती नगर का रहने वाला रवि यादव उर्फ लाडला बाबू, मानगो थाना क्षेत्र के बैकुंठ नगर की रहने वाली राजा सिंह की पत्नी बबीता सिंह, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर का रहने वाला राहुल कुमार शर्मा और मानगो थाना क्षेत्र के समता नगर का रहने वाला अभिषेक कुमार शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तीन देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल मैगजीन के साथ, 12 कारतूस, एक खोखा, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा स्कूटी, एक स्प्लेंडर स्प्लेंडर बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किया है। इन सभी आरोपियों को मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में पत्रकारों के सामने पेश किया गया। पत्रकारों के सामने पेश करने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि घटना का खुलासा करने और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी में सीतारामडेरा थाना प्रभारी अखिलेश मंडल, सीतारामडेरा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार झा, अजीत होनहागा, अभिनंदन कुमार आदि का योगदान रहा‌। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह है राहुल सिंह का प्रदीप सिंह के साथ विवाद हुआ था। सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट के चलते यह विवाद हुआ था। घटना के 2 दिन पहले भी विवाद हुआ था।

हत्यारोपी

सभी हत्यारोपियों की क्रिमनल हिस्ट्री है। यह लोग जेल जा चुके हैं। प्रदीप सिंह का भी अपराधिक इतिहास रहा है। मामले में जो महिला गिरफ्तार हुई है। उसी के जरिए प्रदीप सिंह को एक होटल में बुलवाया गया था और फिर उसके बाद उसकी हत्या करने की साजिश हुई और एक दुकान में घुसकर उसको मार दिया गया।

SSP प्रभात कुमार
इसे भी पढ़ें-कदमा के भाटिया बस्ती में विवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

You may also like
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO