Home > Crime > आजाद नगर थाना पुलिस ने चाणक्यपुरी पेट्रोल पंप के पास व्यक्ति का पर्स पार करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

आजाद नगर थाना पुलिस ने चाणक्यपुरी पेट्रोल पंप के पास व्यक्ति का पर्स पार करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आजाद नगर थाना पुलिस ने चाणक्यपुरी पेट्रोल पंप के पास मानगो के ही जितेंद्र कुमार पांडे का पर्स पार करने वाले दो आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी सिराज और बिट्टू उर्फ लतीफ खान को पुलिस ने ओल्ड पुरुलिया रोड से गिरफ्तार किया और इन्हें जेल भेज दिया। आजाद नगर थाना के दरोगा ने बताया कि 27 फरवरी को सिराज और बिट्टू ने घटना को अंजाम दिया था। ये लोग जितेंद्र कुमार पांडे से परिचित थे। उनके गले लगे और पैंट से पर्स पार कर दिया। जितेंद्र कुमार ने इसकी शिकायत आजाद नगर थाना पुलिस से की थी। उन्होंने बताया कि पर्स में कुछ रुपए थे। लिखा पढ़ी करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की एमजीएम मेडिकल कॉलेज ले जाकर मेडिकल जांच कराई और इसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उधर, आरोपी सिराज और बिट्टू खान का कहना है कि उन्होंने पर्स नहीं चुराया है। उन पर पर्स चुराने का झूठा इल्जाम लगाया गया है।

Leave a Reply