Home > Jamshedpur > हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को ले दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर लौटे लोगों का टाटानगर रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत

हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को ले दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर लौटे लोगों का टाटानगर रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत

जमशेदपुर : हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर में 21 अगस्त को धरना प्रदर्शन किया गया था। ये धरना प्रदर्शन आदिवासी हो समाज युवा महासभा की केंद्रीय समिति के आहवान पर किया गया था। इस धरना प्रदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले से सोनाराम बोदरा और सावन सोय गए थे। यह लोग बुधवार को जम्मूतवी एक्सप्रेस से जमशेदपुर लौटे हैं। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आदिवासी हो समाज के लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ उनका भव्य स्वागत किया। आदिवासी हो समाज युवा महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ बबलू सुंडी ने कहा कि अगर उनकी हो भाषा को आठवीं अनुसूची में नहीं शामिल किया गया, तो वह आगामी लोकसभा चुनाव में ऐसी पार्टी का विरोध करेंगे जो उनकी भाषा को सम्मान नहीं दे रही है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply