Home > Jamshedpur > नववर्ष जश्न पर जमशेदपुर में दो दिन नो-एंट्री, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को भारी वाहनों पर रोक

नववर्ष जश्न पर जमशेदपुर में दो दिन नो-एंट्री, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को भारी वाहनों पर रोक

Jamshedpur (Jharkhand) : नववर्ष 2026 के जश्न को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सख्त कदम (Jamshedpur No Entry ) उठाए हैं। शहर में शांति, सुरक्षा और सुचारु यातायात बनाए रखने के उद्देश्य से 31 दिसंबर और 1 जनवरी को नो-एंट्री लागू रहेगी।

साकची से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक पियूष पांडेय और ट्रैफिक डीएसपी नीरज ने बताया कि 31 दिसंबर को शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक तथा 1 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि यात्री बसों को इस प्रतिबंध (Jamshedpur No Entry) से छूट दी गई है।

इसे भी पढ़ें – राष्ट्रपति मुर्मू ने NIT जमशेदपुर दीक्षांत में कहा-राष्ट्र निर्माण ही शिक्षा का असली लक्ष्य,‌ जानें क्यों प्रेसिडेंट बोलीं – यहां मातम छाया है

प्रशासन ने नववर्ष के दौरान भीड़ और सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों का भी उपयोग कराया जाएगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply