Home > Jamshedpur > टीन प्लेट गोल चक्कर के पास टीन प्लेट टेल्को में रोड पर नाले का पानी आने से लोग परेशान, जेएनएसी में की शिकायत

टीन प्लेट गोल चक्कर के पास टीन प्लेट टेल्को में रोड पर नाले का पानी आने से लोग परेशान, जेएनएसी में की शिकायत

जमशेदपुर: टीन प्लेट गोल चक्कर के पास टीन प्लेट टेल्को मेन रोड पर नाले का पानी सड़क पर आ गया है। नाले का गंदा पानी सड़क पर आने से यहां जल भराव हो गया है। बरसात में जल भराव बढ़ गया है। आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। भाजपा नेता अप्पा राव ने मंगलवार को साकची जाकर जेएनएसी के अपर नगर आयुक्त कृष्ण कुमार से मामले की शिकायत की। अप्पा राव ने बताया कि वह पहले भी मामले की शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं निकाला गया। उन्होंने जुस्को में भी शिकायत की थी। इसके बाद जुस्को ने कुछ काम भी कराया है। लेकिन, उससे कोई फर्क नहीं पड़ा। क्योंकि जहां से नाला और सीवरेज का लीकेज हो रहा है उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इसी के चलते सारा पानी सड़क पर आ रहा है। अप्पा राव ने बताया कि नजदीक में काली मंदिर है। बस्ती के लोग काली मंदिर जाते हैं तो गंदे पानी की छीट लोगों के कपड़ों पर पड़ जाती है। इस तरह यह लोग अपवित्र हो जाते हैं। उन्होंने मांग की कि नाले को ठीक कराया जाए।

You may also like
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

Leave a Reply