Home > Jamshedpur > ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर पंचायत सचिवों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, डीसी ऑफिस के सामने दिया धरना

ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर पंचायत सचिवों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, डीसी ऑफिस के सामने दिया धरना

जमशेदपुर: राज्य के पंचायत सचिव ग्रेड पे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि उनका ग्रेड पे ₹2000 से बढ़कर ₹2400 कर दिया जाए। साथ ही 50% पंचायत सचिवों को बीपीआरओ के पद पर प्रमोशन देने की भी मांग है। इस मांग को लेकर प्रदेश भर के पंचायत सचिव हड़ताल पर हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले के सारे पंचायत सचिव हड़ताल पर चले गए हैं। साकची में डीसी ऑफिस के सामने पंचायत सचिवों ने धरना प्रदर्शन भी किया। पंचायत सचिवों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं। उनकी अनिश्चितकालीन स्ट्राइक जारी रहेगी। पंचायत सचिवों ने बताया कि उन्होंने 21 अगस्त को रांची में भी धरना प्रदर्शन किया था।

You may also like
ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर पंचायत सचिवों ने साकची में डीसी ऑफिस के सामने दिया धरना

Leave a Reply