Home > Crime > सिदगोड़ा के ग्वाला बस्ती में उत्पाद विभाग ने छापामारी कर पकड़ी 30 पेटी नकली शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

सिदगोड़ा के ग्वाला बस्ती में उत्पाद विभाग ने छापामारी कर पकड़ी 30 पेटी नकली शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में बुधवार को उत्पाद विभाग ने छापामारी की है। यहां छापामारी कर एक तस्कर दीपक यादव को गिरफ्तार किया गया है। दीपक यादव ठिकाने से उत्पाद विभाग ने बड़ी संख्या में अवैध शराब बरामद की है। लगभग 30 पेटी यानि 316 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद हुई है। साथ ही खाली बोतल और ढक्कन भी बरामद किए गए हैं। बरामद नकली शराब की कीमत 2 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। पकड़ा गया व्यक्ति दीपक यादव अवैध शराब का तस्कर है। उत्पाद विभाग उसे पहले भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुका है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply