Home > Crime > परसुडीह थाना पुलिस ने खासमहल के राधा कॉलोनी में दहेज प्रताड़ना के फरार आरोपी के घर की कुर्की, कनाडा से नहीं आ रहा आरोपी

परसुडीह थाना पुलिस ने खासमहल के राधा कॉलोनी में दहेज प्रताड़ना के फरार आरोपी के घर की कुर्की, कनाडा से नहीं आ रहा आरोपी

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : परसूडीह थाना पुलिस ने खासमहल के राधा कॉलोनी के रहने वाले दहेज प्रताड़ना के फरार आरोपी के घर कुर्की की है। यह कुर्की जब्ती बुधवार को की गई। फरार आरोपी कर्मवीर सिंह कनाडा में रहता है। पुलिस ने उसके पते पर कई बार पत्राचार किया। उसके परिवार के लोगों से संपर्क किया और कहा कि कर्मवीर सिंह उर्फ रणवीर सिंह बंदेशाह कोर्ट में पेश हो जाए। लेकिन कर्मवीर सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुआ। पिछले महीने पुलिस ने उसके घर पर से इश्तहार भी चिपकाया था और डुगडुगी भी बजाई थी। इसके बाद भी जब कर्मवीर सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो कोर्ट ने घर की कुर्की करने का आदेश दिया। तब पुलिस बुधवार को कर्मवीर सिंह की घर की कुर्की करने पहुंची। पुलिस के साथ जिला प्रशासन द्वारा तैनात स्वर्णरेखा परियोजना के लघु वितरणी के इंजीनियर विल्सन भी रहे। पुलिस ने घर का सारा सामान कुर्क कर लिया है। कर्मवीर सिंह की पत्नी सिमरन कौर ने 13 मार्च साल 2020 में अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। पुलिस तब से आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस की जांच में कर्मवीर सिंह आरोपी पाए गए।
इसे भी पढ़ें – रोटरी क्लब फेमिना ने मनाया पेपर बैग दिवस, कदमा के सब्जी बाजार में बांटा पेपर बैग, किया नुक्कड़ नाटक

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका