Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र के डीसी ऑफिस के सामने जिला प्रशासन की एक जीप ने बाइक को मारी टक्कर, चांडिल का व्यक्ति घायल

साकची थाना क्षेत्र के डीसी ऑफिस के सामने जिला प्रशासन की एक जीप ने बाइक को मारी टक्कर, चांडिल का व्यक्ति घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के डीसी ऑफिस के सामने बुधवार को जिला प्रशासन की एक जीप ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक पर सवार चांडिल का रहने वाला अशफ़ाकउल्लाह घायल हो गया। बताते हैं कि जीप चालक को लोगों ने कहा कि वह अशफ़ाकउल्लाह को अस्पताल ले जाए। लोग जीप पर अशफाकउल्लाह को बैठा भी रहे थे। लेकिन, जीप चालक उसे अस्पताल तक नहीं ले गया। घायल को सड़क पर ही छोड़ दिया गया। बाद में घायल को अस्पताल ले जाया गया।
इसे भी पढ़ें – रोटरी क्लब फेमिना ने मनाया पेपर बैग दिवस, कदमा के सब्जी बाजार में बांटा पेपर बैग, किया नुक्कड़ नाटक

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा