Home > Jamshedpur > सभी पंचायतों में खोली जाएंगी दवा दुकानें डीडीसी ने मुखिया से 5 आवेदन एकत्र करने को कहा

सभी पंचायतों में खोली जाएंगी दवा दुकानें डीडीसी ने मुखिया से 5 आवेदन एकत्र करने को कहा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में सभी पंचायत में पंचायत स्तरीय दवा दुकान खोली जाएगी। इसके लिए एक पंचायत से पांच लोगों के आवेदन लिए जाएंगे। डीडीसी मनीष कुमार ने बुधवार को जिले के सभी मुखिया के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की और उनको समझाया कि ऐसे आवेदकों से आवेदन लें जो सुयोग्य हो। ताकि, उनका चयन कर दवा दुकानें खोली जा सकें। उन्होंने बताया कि जो भी आवेदन आएंगे उन्हें पंचायती राज के प्रखंड समन्वयक के अलावा बीपीएम, जेएसएलपीएस, बीएएम स्वास्थ्य विभाग स्क्रुटनी करेंगे। सभी मुखिया से कहा गया कि वह रोस्टर के अनुसार राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, जनसेवक , रोजगार सेवक, पंचायत स्वयंसेवक, सीएचसी संचालक आदि के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओं की जानकारी लें और आवश्यक दस्तावेज की जानकारी प्राप्त कर लोगों के बीच जागरूकता फैलाएं। मुखिया को पंचायत स्तर पर बन रहे प्रधानमंत्री आवास और बाबा साहब आवास की लगातार निगरानी करने का भी निर्देश दिया गया है। यही नहीं 14 जुलाई तक घरों का निरीक्षण कर सभी लंबित जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत कराने का भी निर्देश है। सभी मुखिया से कहा गया है कि वह सखी मंडल की बैठक में जरूर भाग लें। अपनी पंचायत को आदर्श पंचायत के तौर पर विकसित करें और वहां शौचालय पेयजल स्वास्थ्य आदि सुविधा सुनिश्चित कराएं। उनसे कहा गया कि सामाजिक सुरक्षा विभाग की योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन समेत अन्य समीक्षा करें और रिपोर्ट संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराएं। बिरसा हरित ग्राम योजना में जिले में 3000 एकड़ में आम की बागवानी करने का लक्ष्य मिला है। इसके तहत अब तक एक लाख गड्ढे खोदे जा चुके हैं। बाकी 2 लाख गड्ढे और खोदे जा रहे हैं। यह लक्ष्य प्राप्त करने में मनरेगा में काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद करें।

इसे भी पढ़ें – परसुडीह थाना पुलिस ने खासमहल के राधा कॉलोनी में दहेज प्रताड़ना के फरार आरोपी के घर की कुर्की, कनाडा से नहीं आ रहा आरोपी

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

2 Responses

  1. Pingback : परसूडीह इलाके में बिजली के सीमेंट के खंभे लगाए जाने की मांग को ले जिला परिषद सदस्य ने करनडीह में क

  2. [img]https://optim.tildacdn.com/tild3838-3736-4439-a137-306636333539/-/resize/270x/-/format/webp/mvs_b.jpg[/img]
    Строительная компания: от фундамента до крыши

    Наша надежная строительная компания предлагает комплексные решения в области фундаментов и стеновых систем. Мы предоставляем высокое качество материалов, поэтапную оплату и прозрачность цен. Каждый проект осуществляется нашей опытной командой с использованием новейших технологий и обязательной гарантией.

    Наш ассортимент услуг:
    Фундамент “под ключ”: https://mosvip-stroy.ru
    Монолитная плита: https://mosvip-stroy.ru/fundamentnaya_plita
    Утепленная шведская плита: https://mosvip-stroy.ru/ushp
    Ленточное основание: https://mosvip-stroy.ru/lentochnyj_fundament
    Свайное основание: https://mosvip-stroy.ru/svajnyj_fundament
    Кладка стен: https://mosvip-stroy.ru/vozvedenie-sten
    Столбчатый фундамент: https://mosvip-stroy.ru/stolbchatyj_fundament
    Блочное основание: https://mosvip-stroy.ru/blochnyj_fundament
    Свайно-ростверковый фундамент: https://mosvip-stroy.ru/svajno-rostverkovyj_fundament

Leave a Reply