Home > Crime > परसुडीह थाना पुलिस ने हलुदबनी से दुर्दांत अपराधी अनूप चक्रवर्ती और उसके साथी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल, बना रहा था हत्या की योजना

परसुडीह थाना पुलिस ने हलुदबनी से दुर्दांत अपराधी अनूप चक्रवर्ती और उसके साथी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल, बना रहा था हत्या की योजना

जमशेदपुर : परसुडीह थाना पुलिस ने बागबेड़ा के रहने वाले दुर्दांत अपराधी अनूप चक्रवर्ती को उसके साथ ही भीम गगराई के साथ गिरफ्तार किया है। भीम गागराई परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी का रहने वाला है। साकची में एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी प्रभात कुमार ने सोमवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अनूप चक्रवर्ती पिस्तौल लेकर अपने साथी भीम गागराई के साथ हलुदबनी के नामोटोला में घूम रहा है। वह अपने प्रतिद्वंदी भोगनी की हत्या करने के इरादे से घूम रहा है। इस पर पुलिस ने फौरन घेराबंदी शुरू कर दी और अनूप चक्रवर्ती और उसके साथी भीम गागराई को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक देसी लोडेड पिस्तौल, दो मैगजीन, चार राउंड कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अनूप चक्रवर्ती के खिलाफ बिष्टुपुर, जुगसलाई, चांडिल रेल थाना, साकची, बागबेड़ा समेत विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं।
इसे भी पढ़ें – उलीडीह थाना क्षेत्र के रामनगर चौक पर शराब पीकर हंगामा करने का विरोध करने पर शराब माफिया ने युवक को मारी गोली

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply